For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: डेब्यू करने के साथ ही 1955 के बाद ऐसा करने वाले पहले ओपनर बनेंगे पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के लिए भारत की 12 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है। पहले टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ को टीम में जगह दी गई है।
पृथ्वी शॉ के टीम में चुने जाने के बाद उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पृथ्वी शॉ पिछले 63 साल में सबसे कम उम्र के भारतीय ओपनर होंगे।
ओपनर के तौर पर टीम में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 25 टेस्ट खेल चुके केएल राहुल के साथ-साथ पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। हालांकि अंतिम 12 में मयंक अग्रवाल को टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें फिलहाल और इंतजार करना पड़ सकता है।

18 साल 329 दिन की उम्र में पहला टेस्ट:

18 साल 329 दिन की उम्र में पहला टेस्ट:

गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पृथ्वी मैदान पर उतरेंगे तब उनकी उम्र 18 साल 329 दिन होगी। वे सबसे कम उम्र में डेब्यू करने की सूची में 13वें नंबर पर हैं। ओपनर्स की बात करें तो सिर्फ विजय मेहरा ने पृथ्वी से कम उम्र में भारत के लिए ओपनिंग की है। दिल्ली के विजय मेहरा ने जब 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला, तब उनकी उम्र 17 साल 265 दिन ही थी। विजय मेहरा का करियर ज्यादा चला रहा और वह सिर्फ 8 टेस्ट ही खेल पाए।

केएल राहुल के साथ करेंगे पारी की शुरुआत :

केएल राहुल के साथ करेंगे पारी की शुरुआत :

मुंबई के पृथ्वी शॉ, कर्नाटक के केएल राहुल के साथ अपनी पारी का आगाज करेंगे। सबसे कम उम्र में पहला टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। इसी मामले में भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। हसन रजा ने 14 साल 227 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेला था।

पीयूष और पार्थिव के बाद तीसरे खिलाड़ी:

पीयूष और पार्थिव के बाद तीसरे खिलाड़ी:

पृथ्वी शॉ 21वीं सदी में तीसरे सबसे कम उम्र के पदार्पण करने वाले भारतीय क्रिकेटर की फेहरिस्त में पृथ्वी का नाम तीसरे नंबर पर है। इस मामले में पहले नंबर पर पीयूष चावला और दूसरे नंबर पर पार्थिव पटेल हैं। चावला ने 17 साल 75 दिन और पार्थिव ने 17 साल 152 दिन की उम्र में पहला टेस्ट खेला था।

इन खिलाड़ियों ने कम उम्र में किया है डेब्यू:

इन खिलाड़ियों ने कम उम्र में किया है डेब्यू:

पृथ्वी शॉ से कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 12 भारतीय खिलाड़ी हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) के नाम भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। पीयूष चावला, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, पार्थिव पटेल, मनिंदर सिंह, विजय मेहरा, हरभजन सिंह, एजी मिल्खा सिंह, भगवत चंद्रशेखर, इशांत शर्मा, रवि शास्त्री और चेतन शर्मा ने भी पृथ्वी से कम उम्र में पहला टेस्ट खेला था। पीयूष चावला, शिवरामाकृष्णन, पार्थिव, मनिंदर, विजय मेहरा और हरभजन सिंह ने 17 साल की उम्र में पदार्पण किया था। एजी मिल्खा सिंह, चंद्रशेखर, इशांत, रवि शास्त्री और चेतन शर्मा ने 18 साल की उम्र में पहला टेस्ट खेला था।

Story first published: Wednesday, October 3, 2018, 14:13 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+