नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर का भारत के लिए खेलने का सपना जरूर पूरा हुआ लेकिन उनके लिए पहला मैच ही बुरे सपने की तरह हो गया। हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन वह सिर्फ दस गेंद ही फेंक पाए थे कि हैमस्ट्रिंग के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और अब तो उनकी फिटनेस पर भी उंगलियां उठने लगी है। बताया जा रहा है कि शार्दुल को स्कैन के लिए भेज दिया गया है। उनके आगे के मैच के लिए चले गए हैं और मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं दिखेंगे। बाकी बचे हुए मैच में वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इस बात का फैसला स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद और टीम मैनेजमेंट के आंकलन के बाद ही होगा।
Shardul Thakur has gone for scans. He will not take the field today. An update on his participation for the rest of the Test will be taken after looking at the scans and after being assessed by the team management: BCCI #IndvsWI
— ANI (@ANI) October 12, 2018
हैदराबाद टेस्ट मैच में शार्दुल को पदार्पण का मौका मिला। वेस्टइंडीज ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनके ओवर को अश्विन ने पूरा किया। ठाकुर को इससे पहले एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद कूल्हे की चोट के कारण स्वदेश भेज दिया गया था। उनके फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि उन्हें मोहम्म शमी की जगह टीम में जगह दी गई थी।