विंडीज टेस्ट के पहले दिन 'संकटमोचक' रहाणे और विहारी के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज की शुरुआत संघर्षपूर्ण तरीके से की है। एंटीगा में चल रहे इस मैच के पहले दिन भारत के टॉप तीन विकेट केवल 25 रन पर आउट हो गए थे। ऐसे में टीम को लोकेश राहुल (44) और अजिंक्य रहाणे (81) की पारियों ने मंझधार को बाहर निकाला। राहुल के आउट होने के बाद मध्यक्रम पर हनुमा विहारी (32) ने भी रहाणे के साथ 5वें विकेट लिए 82 रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए थे।

टीम इंडिया के नाम हुआ रिकॉर्ड
इस मैच का पहला दिन टीम इंडिया के लिए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड सामने लेकर आया है। आपको बता दें कि भारत के टॉप तीन विकेट केवल 25 रनों पर गिरने से भी एक रिकॉर्ड बन गया है। यह भारत के शुरुआती 3 विकेट जल्द गिरने का रिकॉर्ड है। किसी भी विदेशी सीरीज पर भारत का यह दूसरा सबसे कम स्कोर था। इससे पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2018-19 में तीन विकेट केवल 19 रनों पर ही गिर गए थे। मजेदार बात यह है कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल चौथी बार हुआ है जब भारत ने 25 या उससे कम के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हों और फिर चौथे और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई हो।

रहाणे ने अपने नाम किया ये मील का पत्थर
इस मैच में रहाणे ने जैसे ही निजी तौर पर 44 रनों का स्कोर पार किया वैसे ही वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले 50वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रहाणे ने यह उपलब्धि 138 मैच और 226 पारियां खेलकर पूरी की। बता दें कि रहाणे ने अपने 8 हजार रन केवल 156 पारियों में पूरी कर लिए थे। लेकिन बाद में 2000 रन और पूरे करने के लिए रहाणे को 70 और पारियां खेलनी पड़ी। आपको यह भी आंकड़ा बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रहाणे का बल्लेबाजी औसत 89 का है और इसमें कोई शक नहीं कि उनको कैरेबियाई अटैक का सामना करने में मजा आता है।
कौन हैं विक्रम राठौड़, जो इन खूबियों के चलते बन गए टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच

विहारी ने भी दर्ज की उपलब्धि
मध्यक्रम में रहाणे का अच्छा साथ निभाने वाले हनुमा विहारी ने भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। जैसे ही विहारी इस मैच में 17 रनों का आंकड़ा छू गए वैसे ही उन्होंने यह उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। विहारी का इस फार्मेट में बैटिंग औसत भी कमाल का है जो 58.97 का है। यह किसी भी बल्लेबाज का 9वां सबसे अच्छा औसत है, जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। मजेदार बात यह है कि मौजूदा बल्लेबाजों की पीढ़ी में किसी का भी फर्स्ट क्लास औसत विहारी से बेहतर नहीं है, इसमें केवल वही बल्लेबाज शामिल हैं जिन्होंने 3 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
