क्रिकेट के भगवान को पछाड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली अपने नाम कर लेंगे यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट इस प्रारूप में 10,000 रन पूरा कर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।कोहली ने अब वनडे में 9779 रन बनाये हैं और उन्हें 'दस हजारी' क्लब में शामिल होने के लिये केवल 221 रन की जरूरत है।

बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली अगर पांचों मैच में खेलते हैं तो आसानी से यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इतना तय है कि कोहली जब भी वनडे में 10,000 रन पूरे करेंगे तो सबसे कम पारियों में यह रिकॉड हासिल करने का रिकॉर्ड उनके नाम होगा।अभी रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने 211 मैचों में 203 पारियां खेली हैं।

कोहली से पहले इनके नाम है रिकॉर्ड:
कोहली से पहले विश्व के 12 बल्लेबाजों ने वनडे में 10,000 रन पूरे किये हैं। इनमें भारत के चार बल्लेबाज तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,123) शामिल हैं।धोनी ने भारत की तरफ से हालांकि 9949 रन बनाये हैं और उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से वनडे में 10,000 रन पूरे करने के लिये 51 रन की दरकार है। धोनी ने 2007 में एशिया एकादश की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ तीन मैचों में 174 रन बनाये थे जिससे वह हाल में समाप्त हुए एशिया कप के दौरान 'दस हजारी' क्लब में शामिल हो गये थे।कोहली को स्वदेश में 4,000 वनडे रन पूरे करने के लिये भी 170 रन की जरूरत है। अगर वह इस मुकाम पर पहुंचते हैं तो तेंदुलकर (6976) और धोनी (4216) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Story first published: Tuesday, October 16, 2018, 16:54 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+