For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: पहले टेस्ट में अश्विन को ना खिलाने पर गावस्कर हुए हैरान, कह दी ये बात

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट से टीम इंडिया के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में विराट कोहली ने जो टीम चुनी है उस पर काफी लोगों को ताज्जुब हुआ है। इस मैच में ना तो टीम इंडिया प्रबंधन ने रोहित शर्मा को जगह दी है और ना ही रविचंद्रन अश्विन को ही प्लेयिंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है। खास बात यह है कि ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट की बड़ी हस्तियों में शुमार हैं। रोहित जहां वनडे क्रिकेट में दुनिया के महान बल्लेबाज हैं तो वहीं अश्विन का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बेजोड़ है। ऐसे में अश्विन को टीम में ना पाकर सुनील गावस्कर को गुस्सा आ गया है।

गावस्कर ने टीम प्रबंधन के इस चयन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वे प्लेयिंग इलेवन को देखकर आश्चर्यचकित हैं। गावस्कर ने अश्विन के लिए कहा- 'एक खिलाड़ी का वेस्टइंडीज के खिलाफ इतना शानदार रिकॉर्ड है उसके बाद भी वह प्लेयिंग इलेवन में नहीं है। ये हैरान करने वाली बात है।' बता दें कि अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 40.18 के औसत से 552 रन बनाने के अलावा 21.85 के औसत से 60 विकेट भी लिए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन के हीरो अजिंक्य रहाणे साबित हुए। विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो उनके लिए सही साबित हुआ। भारत ने 33.2 ओवर में 93 रनों पर 4 महत्तवपूर्ण विकेट गंवा दिए। भारत को इस मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अजिंक्य रहाणे ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। रहाणे ने गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों के बीच शानदार धैर्य का परिचय देते हुए 163 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाकर 81 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 203 रन बना लिए थे।

Story first published: Friday, August 23, 2019, 9:00 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+