INDvsWI: विराट ने छुआ एक और मील का पत्थर बनाया ये रिकॉर्ड, बस सचिन हैं कोहली से आगे
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पांचवें वनडे में भारत ने कैरेबियाई टीम को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने स्वदेश में एक और सीरीज अपने नाम कर ली। विराट का इस सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा है। कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकले हैं। कोहली ने जीत के साथ ही एक रिकॉर्ड और अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली इस वनडे सीरीज के मैन ऑफ सीरीज रहे और वनडे क्रिकेट में अपने सातवें मैन ऑफ द सीरीज खिताब जीतकर वह सौरव गांगुली और युवराज सिंह ने बराबर आ गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं।
सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे:
इस सीरीज में कप्तान कोहली का बल्ला जमकर बोला उन्होंने सर्वाधिक 453 रन बनाए। कोहली ने अपने करियर में वनडे में अभी तक सात मैन ऑफ द सीरीज खिताब अपने नाम कर लिया है और वह इसके साथ युवराज और गांगुली के साथ साथ विवियन रिचर्ड्स , रिकी पोटिंग, हाशिम अमला के भी बराबर आ गए हैं। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और शॉन पोलॉक हैं। इन्होंने क्रमश 15, 11 और 9 मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम की है।
बता दें कि भारतीय टीम ने पांचवें वनडे में वेस्टइंडीज को 31.5 ओवर में कुल 104 रन पर ही समेट दिया। इस दौरान वेस्टइंडीज के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। जडेजा के अलावा बुमराह और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने धवन (6) के रूप में पहला विकट गंवाकर रोहित शर्मा (नाबाद 63) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 33) ने 14.5 ओवर में आसान लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने इस सीरीज पर 3-1से कब्जा जमा लिया। फिलहाल टीम की नजरें होने वाले तीन टी20 मैच वाली सीरीज पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
