For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: जीत के बाद विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ और जडेजा को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और रविंद्र जाडेजा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा अद्भुत क्षमता को देखते हुए ही उसे टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।

पृथ्वी को पदार्पण टेस्ट में 134 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 'मैन आफ द मैच' चुना गया जो अपने डेब्यू टेस्ट में भारत के सबसे युवा और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने।

कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ''पृथ्वी और जड्डू (रविंद्र जडेजा) के लिये बहुत खुश हूं। अपने पहले मैच में खेलते हुए उसे इस तरह का दबदबा बनाते हुए देखना शानदार था, उसने (पृथ्वी) ने दिखा दिया कि वह अद्भुत प्रतिभा का धनी है। इसलिये ही उसे टेस्ट टीम में शामिल किया गया। कप्तान के लिये यह देखना शानदार है। ''उन्होंने कहा, ''जड्डू के लिये भी - वह पहले भी हमारे लिये रन बना चुका है और हम उसे शतक तक पहुंचते हुए देखना चाहते थे। हमारा मानना है कि वह हमारे लिये मैचों का रूख बदल सकता है। ''

विराट ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि कहा, ''अगर आप पहली पारी देखोगे तो जिस तरह से उमेश और शमी ने गेंदबाजी की, वह अच्छा था। नयी गेंद से कुछ विकेट निकालकर आप विपक्षी टीम को दबाव में डाल सकत हो। शमी ने ऐसी पिच पर विकेट झटके जिस पर कोई मदद नहीं मिल रही थी। ''

ओवरगति के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा कि इसके लिये खिलाड़ी से ज्यादा अंपायर जिम्मेदार रहे। उन्होंने कहा, ''इसमें थोड़ा योगदान अंपायरों का भी रहा। पानी पीने के ब्रेक के नये नियम के अनुसार खिलाड़ी थोड़े परेशान रहे, खिलाड़ियों के लये बिना पानी के 45 मिनट तक बल्लेबाजी करना मुश्किल था। मुझे भरोसा है कि वे इन नियमों को देखेंगे और परिस्थितियों के हिसाब से इसमें तालमेल बिठायेंगे। ''

राजकोट और इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में कोहली ने कहा कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, ''यह बड़ी चुनौती थी। हम अपनी काबिलियत को अच्छी तरह जानते हैं, हम इस तरह के हालात में दबदबा बना सकते हैं। हम शानदार रहे।''

पृथ्वी ने कहा कि यह उनके टेस्ट करियर की अच्छी शुरूआत रही, उन्होंने कहा, ''यह शानदार जीत थी। पदार्पण टेस्ट में रन बनाने के बाद अपनी टीम को जीत दिलाना अच्छा रहा। जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हो तो हमेशा चुनौती रहती है। मैं अपना नैसर्गिक खेल खेलने की कोशिश कर रहा था जैसा मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलता हूं। ''

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने कहा कि हमारे बल्लेबाज अच्छी पारी खेलते हो बड़ी साझेदारियां की होती हम ज्यादा स्कोर कर पाते और भारत को कड़ी टक्कर दे पाते।

Story first published: Sunday, October 7, 2018, 13:24 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+