Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvWI: जेब में पानी की बोतल रखकर पुजारा ने टेस्ट करियर में पहली बार किया यह कमाल, देखें VIDEO

INDvsWI 1st Test: Cheteshwar Pujara carries Water bottle in his Pocket|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलयिन लौट गए। इसके बाद पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। मैदान पर टिके पुजारा की बल्लेबाजी के दौरान एक जबरदस्त वाकया सामने आया। बल्लेबाजी के दौरान पुजारा ने अपनी जेब से पानी का बोतल से पानी निकालकर पीते दिखे। पुजारा ने बार-बार मैदान पर खिलाड़ी को पानी लाने के लिए बुलाना मुनासिब नहीं समझा और खुद ही जेब में बोतल का पानी रख मैदान पर बल्लेबाजी करने लगे। बीसीसीआई ने एक पुजारा का वीडियो ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। पुजारा की इस हरकत से दिग्गज खिलाड़ी हैरान रह गए।

पुजारा ने किया कमाल:
पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक कारनामा किया उन्होंने अपने करियर में पहली बार पारी के लंच से पहले अर्धशतक जड़ा है।यह पुजारा के टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक है। इसके अलावा पुजारा के नाम 62 टेस्ट में 15 शतक भी दर्ज है। पुजारा ने अब तक अपने टेस्ट करियर में करीब 50 की औसत से रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, October 4, 2018, 12:39 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+