नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता की कोई सीमा नहीं है। मैदान से लेकर मैदान के बाहर।विराट कोहली कुछ भी कर दें वो सुर्खियां बन जाती है। विराट अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। व्यायाम के साथ-साथ विराट अपने खान पान को लेकर खासा ध्यान देते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान विराट की एक फोटो इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है, जिसमें वो अपनी टीशर्ट उठाकर ऐसा लग रहा है कि अपने ऐब्स देख रहे हैं।
View this post on InstagramRise and shine 🌞 All the #mondaymotivation you need to start your day 💪🏻💪🏻💪🏻
A post shared by Team India (@indiancricketteam) on
इंडियन क्रिकेट टीम पेज पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'Rise and shine. All the #mondaymotivation you need to start your day' विराट को इस फोटो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से हराया था।विराट कोहली ने 139 रन बनाए थे।
बता दें कि विराट कोहली फिटनेस के लिहाज से हाल ही में शाकाहारी हो गए हैं। वह अब एनिमल फैट को हाथ नहीं लगा रहे हैं। इस काम में उनकी मदद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी दे रही हैं।विराट कोहली के शाकाहारी होने के बाद अनुष्का खुद भी नॉन वेज को हाथ नहीं लगा रही हैं।