Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI:टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर जीती लगातार छठी ODI सीरीज, विंडीज को सीरीज में 3-1 से दी मात

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला केरल के तिरूवनंतपुरम में खेला गया।जहां भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। विंडीज ने टॉस जीतकर का बल्लेबाजी का फैसला लिया है। लेकिन विंडीज का यह फैसला गलत साबित हुआ और विंडीज के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गए। विंडीज ने भारत को 105 रन का आसान लक्ष्य दिया था। जिसे भारत ने एक विकेट गंवाकर 14.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। पिछले चार मैतच की बात करें तो पहला मैच भारत ने अपने नाम किया दूसरा मैच विंडीज ने जीता तीसरी टाई रहा और चौथे मैच में भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।105 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह साल 2018 में 1000 रन पूरा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो और भारत के कप्तान विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा को मिला। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज कप्तान विराट कोहली के नाम रही। विराट कोहली ने सीरीज के 5 मैचों में 151 के औसत से 453 रन बनाए।

2015 से जारी है भारत का विजय अभियान:

2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार भारत ने स्वदेश में सीरीज गंवाई थी और तब से स्वदेश में उसका अजेय अभियान जारी है। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से आगे जीत लिया इससीरीज का एकजिसका एक मैच टाई भी रहा। भारत को हालांकि श्रृंखला के दौरान वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है जिसमें पुणे में तीसरे वनडे में मिली हार भी शामिल है। भारत दौरे पर यह वेस्टइंडीज की पहली जीत थी।

Story first published: Thursday, November 1, 2018, 20:08 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+