For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IndVsWi: धोनी के आउट होने पर मोदी के मंत्री ने दी संन्यास लेने की सलाह, तो यूजर्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। विशाखापट्टनम वनडे में धोनी महज 20 रन बनाकर आउट हो गए, इस दौरान उन्होंने 20 गेंदें खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी के इस तरह से आउट होने पर जहां उनके फैंस काफी निराश हैं, वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री बाबुल सुप्रीयो ने भी महेंद्र सिंह धोनी के इस प्रदर्शन पर टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट करके महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेने की सलाह दे दी है।

बाबुल सुप्रीयो ने किया ये ट्वीट

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि जिस तरह से धोनी आउट हुए उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उनका सबसे बड़ा फैन होने के बावजूद मेरे दिमाग के किसी हिस्से में ऐसा लगता है कि उन्हें अब अपने बारे में सोचना चाहिए क्या अब गुडबाय कहने का वक्त आ गया है। असहमति जताने के लिए आपका स्वागत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में धोनी के 20 रन पर आउट होने पर बाबुल सुप्रीयो ने ट्वीट किया।

कुछ यूजर्स ने किया बाबुल सुप्रीयो का समर्थन

बाबुल सुप्रीयो के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया, वहीं कुछ कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि आपसे सहमत हूं। ऋषभ पंत का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय विकेटकीपिंग सुरक्षित हाथों में है, इस खिलाड़ी को विकेट कीपर के तौर पर ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए। धोनी ने भारत की सेवा एक सच्चे चैंपियन की तरह की है और हम यही आशा करते हैं कि गिलक्रिस्ट की राह पर आगे बढ़ेंगे। गिलक्रिस्ट ने उस समय क्रिकेट को गुडबाय कहा था जब वो बेहद अच्छे फॉर्म में थे।

यूजर्स ने किया ट्रोल

बाबुल सुप्रीयो के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि 'तब तो महंगाई सहित अन्य मोर्चे पर विफल मोदी सरकार को भी रिटायरमेंट दे देना चाहिए।' कुछ और यूजर्स ने भी इसी तरह के ट्वीट किए। देखिए यूजर्स ने क्या कहा...

Story first published: Thursday, October 25, 2018, 18:59 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+