IND vs NZ: हार्दिक पांड्या की तारीफ में इस दिग्गज ने कहा- उनके आने से टीम इंडिया संतुलित हुई
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। टीवी शो कॉफी विथ करन के सेट पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मैच का निलंबन झेल रहे हार्दिक पांड्या ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उतरे इस दौरान उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। विवाद के बाद टीम में वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।
सुनील गावस्कर ने की तारीफ:
हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। सुनील गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पांड्या के आने से टीम संतुलित हुई है। उन्हें भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन फील्डिंग और बॉलिंग में पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया।
गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पांड्या मैदान पर कुछ अतिरिक्त लेकर आते हैं। वह शानदार कैच पकड़ते है बेहतरीन रनआउट करते हैं।टीम प्रबंधन भी उन्हें चाहता है।वह टीम में छोटी छोटी जगहों को भर देते हैं यही वजह है कि वह टीम प्रबंधन भी उन्हें टीम में चाहता है।
निलंबन के बाद हार्दिक का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच-
आपको बता दें कि तीसरे मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। पहले बदलाव के तौर पर विजय शंकर के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। हार्दिक चोट लगने के बाद वापसी करते हुए पहला मैच खेल रहे है जबकि विवादित बयान के चलते निलंबन झेलने के बाद भी यह उनका पहला मैच है। भारतीय टीम का दूसरा बदलाव है महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर दिनेश कार्तिक को लेना। बेहतरीन फार्म में चल रहे धोनी को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
