इस खिलाड़ी ने टी-20 क्रिकेट में बिना शतक लगाए जड़ दिए नाबाद 115 रन
नई दिल्ली। बिग बैश लीग में सोफी डिवाइन ने ऐसी बल्लेबाजी से एक अजब वाकया सामने आया।एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खलेत हुए सोफा की इस पारी की बदौलत एडिलेड स्ट्राइकर्स को होबार्ट हरीकेन्स के खिलाफ जीत हासिल हुई। बिग बैश लीग में डिवाइन ने अबतक 10 मैच में शानदार 449 रन बनाए हैं।
|
कैसे बना बिना शतक के 115 रन:
सोफी डिवाइन की इस पारी का रोचक हिस्सा यह है कि उन्होंने बिना शतक जड़े ही 115 रन ठोक दिए आखिर कैसै? हम बताते हैं, दरअसल, मैच में अपनी पारी के दौरान सोफी ने नाबाद 99 रन की पारी खेली इसके बाद मैच बराबरी होने के बाद सुपर ओवर लगा और इस दौरान उन्होंने नाबाद 16 रन बनाए अब दोनों रनों को जोड़कर देखें तो उनका स्कोर एक मैच में नाबाद 115 रन हो जाता है लेकिन उसका शतक नहीं माना जाता है।

स्मृति मंधाना ने भी खेली बेहतरीन पारी:
इस मैच में समृति मंधाना ने हरीकेन्स की तरफ से खेलते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 23 गेंद में ही अर्धशतक जड़कर उन्होंने महिला बिग बैश लीग में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। सुपर ओवर में भी स्मृति ने एक छक्का जड़ाऔर हरिकेन्स का स्कोर 12/1 पहुंचाया लेकिन डिवाइन की पारी के आगे स्मृति की पारी काम नहीं आई और एडिलेड स्ट्राइकर्स को जीत दिलाई।
|
ऐसा रहा परिणाम:
पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए जिसके जवाब में होबॉर्ट हरीकेन्स ने भी 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए और मैच टाई हो गया जिसके बाद मैच का परिणाम सुपरओवर से निकालने का फैसला लिया गया। सुपर ओवर में हरिकेन्स ने एडिलेड की टीम को 13 रन का टारगेट दिया जिसे डिवाईन ने तीन गेंदों में दो सिक्स और एक चौका लगाकर पूरा कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
