वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, थम सकती है विश्व कप में गेल की आंधी
नेपियर। वेस्टइंडीज के विश्वकप अभियान को बड़ा झटका लग सकता है। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी चोट के कारण टीम से बाहर हो सकते हैं। गेल को पीठ में दर्द की शिकायत है जिसके चलते यूएई के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज को गेल के बिना ही मैच खेलना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि रविवार को वेस्टइंडीज का यूएई के खिलाफ मैच है जिसमें गेल का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। वेस्टइंडीज ने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ दो मैचों में ही जीत मिली है। ऐसे में यूएई के खिलाफ वेस्टइंडीज का मुकाबला काफी अहम है। अगर विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम को बने रहना है तो यूएई को उसे बड़े अंतर से हराना होगा।
पीठ में दर्द के चलते गेल ने टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। वहीं वेस्टइंडीज के कोच स्टूअर्ट को उम्मीद है कि गेल मैच के पहले फिट हो जायेंगे। यही नहीं उन्होंने उम्मीद जतायी है कि गेल टीम के लिए पूरी श्रंखला में उपलब्ध रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
