Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पढ़ें ICC अध्यक्ष जहीर अब्बास के बारे में 10 खास बातें

नई दिल्ली। आज पाकिस्तान के क्रिकेट के लिए एक बड़ा खास दिन है क्योंकि आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहीर के आने से जरूर पाकिस्तान की टीम को बड़ा हौसला मिलेगा और उनके खेल में सुधार होगा ऐसी उम्मीद क्रिकेट के जानकार कर रहे हैं।

आईये जानते हैं आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास के बारे में 10 खास बातें

  • जहीर अब्बास की गिनती पाकिस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के स्टाईलिश दायें हाथ के बल्लेबाज के रूप में होती थी।
  • जहीर (67) ने पाकिस्तान के लिए 78 टेस्ट और 62 एकदिवसीय मैच खेले हैं।
  • टेस्ट मैचों में जहीर अब्बास ने 5062 और एकदिवसीय मैचों में 2572 रन जोड़े हैं।
  • जहीर ने 1975, 1979 और 1983 विश्व कप में हिस्सा लिया।
  • जहीर अब्बास 14 टेस्ट और 13 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे।
  • जहीर अब्बास उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक थे जो मैदान पर चश्मा पहनकर मैच खेलते थे।
  • सुनील गावस्कर ने ही जहीर अब्बास के लिए सबसे पहले 'रन-मशीन' शब्द प्रयोग किया था।
  • साल 1985 में जहीर अब्बास ने इंटरनेशनल मैचों से संन्यास ले लिया और इसके बाद इन्होंने तीन वनडे और एक टेस्ट में मैच रेफरी की भूमिका निभायी।
  • जहीर ने अपनी टीम के मैनेजर को तौर पर भी कुछ दिन काम किया था।
  • जहीर का भारत से भी काफी क्लोज रिलेशन हैं, उनकी ससुराल यूपी के कानपुर शहर में हैं तो उनकी बेटी की शादी भी कानपुर में हुुई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+