प्रो कबड्डी लीग 2017: तेलुगु टाइटंस को हराकर यूपी ने किया शानदार आगाज
हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में मंगलवार को अपने पहले मैच में जबरदस्त खेल दिखाते हुए यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 31-18 से बड़े अंतर से मात दी। यूपी ने जहां पहले ही मैच में बड़ी जीत हासिल की है, वहीं तेलुगु टाइटंस की ये लगातार तीसरी हार है। जीत से यूपी योद्धा को पांच अंक मिले हैं। यूपी की टीम सीजन में नई है।
यूपी योद्धा की टीम हाफ टाइम तक 12-11 से आगे थी लेकिन दूसरे हाफ में यूपी की टीम ने अंतर को काफी बढ़ा दिया और टाइटंस पूरी तरह मैच से बाहर हो गई। लीग से सबसे महंगे खिलाड़ी यूपी के कप्तान नितिन तोमर ने अपनी टीम के लिए छह अंक जुटाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा रिशांक देवाडिगा और नितेश कुमार ने 5-5 अंक हासिल किये। टाइटंस के लिए कप्तान राहुल चौधरी ने सबसे ज्यादा 7 अंक अर्जित किए लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ियों का उन्हें साथ नहीं मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
