फाइनली गीता के साथ ही अक्टूबर में घर बसायेंगे हरभजन, शादी पक्की
नई दिल्ली। जहां 20 तारीख को क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपनी प्रेमिका दीपिका पाल्लिकल से शादी रचाई वहीं दूसरी ओर एक और टीम इंडिया के धुरंधर हरभजन सिंह ने भी अपने घर बसाने की तैयारी कर ली है। जी हां खबर आ रही है कि टीम इंडिया के टर्बिनेटर, जो कि लंबे समय से मॉडल-अभिनेत्री गीता बासरा के प्यार में गिरफ्तार हैं, अब शायद अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा
खबर है कि 29 अक्टूबर को भज्जी और गीता की शादी की डेट निकली है लेकिन यह डेट आगे-पीछे भी हो सकती है क्योंकि अक्टूबर में ही टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है, अगर भज्जी उस दौरे के लिए सेलेक्ट होते हैं तो हो सकता है कि डेट में चेंजेस हों।
आगे की खबर पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

शादी पक्की
खबर आ रही है कि टीम इंडिया के टर्बिनेटर का अफेयर लंबे समय से मॉडल-अभिनेत्री गीता बासरा के साथ चल रहा है जो कि अब शायद अक्टूबर में शादी के बंधन में बदलने जा रहा है।

जालंधर में होगी शादी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जालंधर के फगवाड़ा रोड़ पर शादी समारोह के लिए पैलेस और होटल की बुकिंग भी करा ली है।

मैरिज पैलेस क्लब कबाना
कहा जा रहा है कि देश की यह वीवीआईपी शादी मैरिज पैलेस क्लब कबाना में होगी।

श्रीलंका दौरे के बाद होगा ऐलान
शादी के बारे में परिवार घोषणा श्रीलंका दौरे से हरभजन सिंह की आने के बाद करेगा।

एक शादी में मिले थे हरभजन-गीता
गीता की मुलाकात हरभजन से एक फ्रेंड की शादी में हुई थी, जिसे बाद दोनों में दोस्ती हुई, दोस्ती प्यार में बदल गई और उम्मीद है कि अब शादी में बदल जायेगी।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/SyTJMNdwj00" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications