इंदौर टेस्ट: विराट कोहली ने गौतम गंभीर का तीसरे टेस्ट में खेलना किया कंफर्म
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ किया है कि गौतम गंंभीर इसमें खेलेंगे। 8 अक्टूबर से शुरू हो रहे मैच में शिखर धवन चोट की वजह से टीम से बाहर हुए हैं।
मीडिया से हुए रू-ब-रू
कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच की पूर्वसंधया पर यह जानकारी मीडिया को दी। गौतम गंभीर को दो साल बाद टीम में शामिल किया गया है। वह दलीप ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजोंं में शामिल थे।
वापसी का है सुनहरा मौका
कोहली ने कहा,'गंभीर के पास बेहतरीन वापसी का मौका है और वह इसका पूरा लाभ जरूर उठाएंगे। धवन फिटनेस नहीं, चोट की वजह से बाहर हुए हैं।'
Meanwhile @GautamGambhir looking solid in the nets as he prepares for the final Test #TeamIndia @Paytm Test cricket pic.twitter.com/UhuOVQxxy8
— BCCI (@BCCI) October 6, 2016
खुद की फॉर्म चिंता की बात नहीं
विराट कोहली ने कहा कि वह खुद की फॉर्म काे लेकर चिंतित नहीं हैं। कोहली बोले,'मैं अपने से ज्यादा टीम के बारे में सोचता हूं और मेरे लिए रिजल्ट ज्यादा अहमियत रखता है।'
पिच को बताया स्पोर्टिंग
कोहली ने इंदौर के होलकर स्टेडियम के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी तारीफ की। पिच की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि यह स्पोर्टिंग पिच है।
मौसम नहीं रहता जेहन में
एक सवाल के जवाब में कहा कि कोई भी टीम मौसम को जेहन में रखकर तैयारी नहीं करती है। उन्होंने मप्र क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई दी कि उसने स्टेडियम को बेहतरीन ढंग से मेंटेन किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
