Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप से बाहर हुए मोहम्मद शमी, चयनकर्ताओं पर उठे सवाल

नई दिल्ली। एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके स्टार बॉलर मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गये हैं जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा कि शमी चोटिल हैं और अभी अनफिट हैं इस कारण वो एशिया कप से बाहर हो गये हैं, उन्हें रेस्ट मिले इसलिए वो टीम से बाहर हुए हैं ताकि वो आगामी टी 20 विश्वकप के लिए तैयार हो सके। अब टीम में मोहम्मद शमी की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।

आगे की बाते नीचे की स्लाइडों में करते हैं..

एशिया कप से बाहर हुए शमी

चोटिल होने के काऱण एशिया कप से बाहर हुए शमी।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार

अब टीम में मोहम्मद शमी की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।

 आस्ट्रेलिया दौरे पर बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव

आस्ट्रेलिया दौरे पर बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी पिछले महीने आस्ट्रेलिया दौरे पर बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी जिसके कारण उन्हें स्वदेश वापस लौटना पड़ा था।

चयनकर्ताओं पर उठे सवाल

चयनकर्ताओं पर उठे सवाल

टी 20 विश्वकप के लिए भी शमी का सेलेक्शन हुआ था जिसके कारण लोगों ने चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किये थे और अब एशिया कप से जब शमी बाहर हुए हैं तो लोगों के सवाल सही साबित हो रहे हैं क्योंकि शमी का विश्वकप के लिए फिट होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

'मेरे जिगर के टुकड़े शमी ने साबित कर दिया कि हर मुस्लिम गद्दार नहीं होता'

'मेरे जिगर के टुकड़े शमी ने साबित कर दिया कि हर मुस्लिम गद्दार नहीं होता'

'मेरे जिगर के टुकड़े शमी ने साबित कर दिया कि हर मुस्लिम गद्दार नहीं होता'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+