Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गर्लफ्रेंड और दो सेक्स वर्करों के साथ वार्न ने की पार्टी, अश्लील आवाजों से खुली पड़ोसियों की नींद

नई दिल्ली: शेन वार्न को क्रिकेट की दुनिया का प्लेब्वॉय यूं ही नहीं माना जाता है। अपनी घूमती गेंदों से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को नचाने वाला ये लेग स्पिनर अपने निजी जीवन में हसीनाओं के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। वार्न की रंगीनमिजाजी के किस्से उनके संन्यास के बाद कई बार सामने आए और ऐसा लगता है कि रंगीला स्वभाव वार्न की लाइफस्टाइल का ही हिस्सा बन चुका है। ऑस्ट्रेलिया का यह महान लेग स्पिनर एक बार फिर अपनी रंगीनमिजाजियों के चलते चर्चा में आ गया है।

लंदन में सेक्स पार्टी करते हुए नजर आए वार्न-

लंदन में सेक्स पार्टी करते हुए नजर आए वार्न-

बता दें कि वॉर्न इन दिनों लंदन में हैं और वह एशेज सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं। एशेज के तीसरे और चौथे टेस्ट में कुछ दिन का ब्रेक हुआ तो वॉर्न लंदन के अपने घर में सेक्स पार्टी करते हुए नजर आए हैं। ये खबर इंग्लैंड के अखबारों और न्यूज वेबसाइट्स में काफी वायरल हो चुकी है। गौरतलब है कि वार्न का लंदन में अपना घर है। यही पर वे मस्ती करते नजर आए हैं। उनके साथ उनकी गर्ल फ्रेंड और दो सेक्स वर्कर्स बताए गए हैं। इस बात का खुलासा ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट में हुआ है। इतना ही नहीं इस अखबार ने वार्न के घर से बाहर निकलती हुई इन तीन लड़कियों की तस्वीर भी छापी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें दो सेक्स वर्कर हैं जिनमें एक 19 वर्षीय डेविना और दूसरी 27 वर्षीय पॉपी हैं।'

अश्लील आवाजों से खुली पड़ोसियों की नींद

अश्लील आवाजों से खुली पड़ोसियों की नींद

इस मामला का खुलासा तब हुआ जब वार्न के नॉर्थ-वेस्ट लंदन स्थित घर से तेज आवाजें आने लगी जिससे उनके पड़ोसियों की नींद भी खुल गई। पड़ोसियों के मुताबिक जिस तरह की आवाजें आ रही थी उससे साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि घर के अंदर क्या चल रहा था। अंग्रेजी अखबर द सन ने वार्न के पड़ोसियों के हवाले से बताया है कि वार्न घर में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान घर की खिड़कियों से इतनी तेज आवाज आने लगी कि पड़ोसी जाग गए। कुछ देर बाद दो लड़कियां निकली जिनको बाहर तक छोड़ने के लिए वार्न की प्रेमिका भी साथ में आई।

भारतीय टेस्ट इतिहास में अभी तक केवल 3 बार ली गई है हैट्रिक, देखिए VIDEO

क्रिकेट का 'प्लेब्वॉय'

क्रिकेट का 'प्लेब्वॉय'

चर्चित मॉडल और अभिनेत्री लिज हर्ले के साथ प्यार की पींगे बढ़ा चुके वार्न पहली बार ऐसी हरकतें नहीं कर रहे हैं बल्कि ससे पहले भी एक स्‍कैंडल में फंस चुके हैं जिसका असर उनकी शादी पर भी पड़ा था। एक दफा तो वार्न ने खुद स्वीकार था कि उनके संबंध तीन बच्चों की मां के साथ भी रहे हैं। हाल ही में हाल में वार्न का नाम 32 साल की ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एमिली सियर्स से जुड़ा था। जबकि वे एक अन्य स्विम सूट मॉडल लूसी रोज के साथ भी चर्चाओं में रहे हैं।

Story first published: Sunday, September 1, 2019, 21:26 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+