IPL 2017: कोहली और राहुल, अब ये दो सितारे भी नहीं ले पाएंगे हिस्सा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 10 वां सीजन जल्द ही शुरु होने वाली है लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। खास तौर से उनके लिए जो इन खिलाड़ियों को इस लीग में खेलते हुए देखना चाहते थे।
बता दें कि चोट की वजह अब रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय आईपीएल के मैच नहीं खल पाएंगे। गौरतलब है कि अश्विन पिछले 13 टेस्ट मैच लगातार खेल रहे हैं और वो अब तक 738 ओवर की गेंदबाजी चुके हैं।
लगातार मैच खेल रहे अश्विन आईपीएल से दूर रहेंगे जिससे वे जून में होने वाली चैंपियन ट्रॉफी तक बिल्कुल फिट हो सके। अश्विन पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से आईपीएल मैच खेलते हैं।
दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर मुरली विजय भी चोटिल है और वो भी आईपीएल से दूर रहेंगे। इससे पहले RCB के कप्तान विराट कोहली व केएल राहुल भी चोट के कारण IPL से बाहर हो चुके हैं।
5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 2017 का फाइनल मैच 21 मई को खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मैच हैदराबाद में पिछले साल की चैंपियन सनराइजर्स और बेंगलुरू के बीच होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

