Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI का फरमान, कोहली समेत इन क्रिकेटरों को छोड़नी पड़ेगी नौकरी

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने एक फरमान जारी किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने विराट कोहली से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) में मैनेजर पद की नौकरी छोड़ने को कहा है।

गौरतलब है कि विराट ने कई स्थानीय टूर्नामेंट्स में ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व किया है। बोर्ड ने केवल कोहली ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के उन सभी क्रिकेटरों को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया है जो किसी न किसी तरह से दूसरी जगह नौकरी या लाभ के पदों पर मौजूद हैं।

पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच का लाइव अपडेट

दरअसल बोर्ड ने हितों के टकराव के मसले पर सख्त रुख अपनाते हुए विराट और बाकी क्रिकेटरों को सार्वजनिक सेक्टर की नौकरी छोड़ने का निर्देश दिया है। कोहली के अलावा बीसीसीआई ने अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा सहित कई क्रिकेटरों को सख्त चेतावनी जारी की है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

द्रविड़, गांगुली भी हो चुके हैं परेशान
आपको बता दें कि पहले भी कई अधिकारियों को हितों के टकराव के चलते अपने पदों से हाथ धोना पड़ा था। राहुल द्रविड़ सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर भी समय-समय पर इसी हितों के टकराव के मामले के चलते परेशान हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अब खिलाड़ियों के साथ नए करार तैयार कर रहा है और इसी के तहत यह चेतावनी जारी की गई हैं।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर्स इनकम टैक्स ऑफिस, बीएसएनएल, इंडियन ऑयल, एचपीसीएल, एयर इंडिया, ओएनजीसी, रेलवे और ऑडिट एंड एक्साइज में मानद पदों पर शुमार हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+