यू मुंबा को हराकर अभिषेक बच्चन की पिंक पैथर्स ने जीता प्रो कबड्डी लीग का खिताब
मुंबई। प्रो कबड्डी का फाइनल खत्म हो गया और इसके साथ ही कबड्डी का विजेता भी हमें मिल गया। अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी का खिताब जीत लिया। खचाखच भरे नेशनल स्पोट्र्स क्लब ऑफ इंडिया में खेले गए फाइनल मुकाबले में पिंक पैंथर्स ने स्थानीय टीम यू मुंबा को 35-24 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
मुकाबला जीतने वाली पिंच पाथर्स की टीम में से मनिंदर सिंह ने 7, जबकि राजेश नरवाल ने 5 अंक जुटाए। वहीं यू मुंबा की ओर से कप्तान अनूप कुमार ने सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए 11 अंक जुटाए, लेकिन सहयोगियों का साथ न मिलने से उनकी यह मेहनत बेकार गई। शुरू में मुकाबला काफी कड़ा चल रहा था। हॉफ टाइम तक पिंक पैंथर्स 18-14 से आगे थे।
क्या मिला ईनाम
चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को 01 करोड़ रुपये
उपविजेता यू मुंबा को 50 लाख रुपये
तीसरे स्थान पर रहने वाली पटना पाइरेटस को 15 लाख रुपये
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
