Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2nd Test, IND vs SA: स्टीव वॉ-पॉन्टिंग के इस खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। यह घर में भारत की रिकार्ड लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर फ्रीडम ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया। इस टेस्ट जीत के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खास क्लब में शामिल हो गये हैं। यह क्लब है 50 टेस्ट मैचोंं की कप्तानी कर 30 या उससे ज्यादा जीत दर्ज करने का, इस क्लब में ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग के साथ विराट कोहली का भी नाम दर्ज हो गया है। बतौर कप्तान विराट कोहली का यह 50वां टेस्ट मैच था और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 30वीं टेस्ट जीत अपने नाम की है।

50 टेस्ट में कप्तानी कर 30 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने कप्तानों की बात करें तो विराट दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं। इस क्लब में उनसे आगे दो कप्तानों के नाम हैं। ये दोनों कप्तान ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिनमें स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग का नाम शुमार है।

टॉप पर हैं स्टीव वॉ

टॉप पर हैं स्टीव वॉ

50 टेस्ट में कप्तानी कर सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के नाम हैं। बतौर कप्तान स्टीव वॉ ने अपने पहले 50 टेस्ट में सर्वाधिक 37 जीत अपने नाम की थीं। बतौर कप्तान स्टीव वॉ के पूरे करियर की बात करें तो 1999 से 2004 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले वॉ ने 57 टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 41 टेस्ट में जीत दर्ज की और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्टीव वॉ ने अपने कप्तानी करियर में 7 टेस्ट ड्रॉ खेले।

रिकी पॉन्टिंग भी हैं इस खास क्लब में शामिल

रिकी पॉन्टिंग भी हैं इस खास क्लब में शामिल

स्टीव वॉ के बाद कंगारू टीम की कमान संभालने वाले रिकी पॉन्टिंग भी उनसे सिर्फ 2 कदम ही पीछे रहे और उन्होंने 35 जीत अपने नाम दर्ज कीं। 2004 से 2010 तक कंगारू टीम के कप्तान रहे पॉन्टिंग ने 77 टेस्ट मैचों के ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली और 48 मैचों में उसे जीत दिलाई, जबकि 16 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी 13 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे।

विराट कोहली के नाम हुई 30वीं जीत

विराट कोहली के नाम हुई 30वीं जीत

इसके बाद 30 जीत दर्ज करने वाले विराट कोहली अब तीसरे स्थान पर हैं। 50 टेस्ट मैच की कप्तानी कर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग और विराट कोहली के बाद चौथे स्थान पर वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स का नाम आता है। उन्होंने 27 जीत अपने नाम की थी।

4 दिन में ही खत्म हो गया टेस्ट

4 दिन में ही खत्म हो गया टेस्ट

मैच के चौथे दिन फॉलोऑन का सामना करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 189 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर (48) बनाए। उप-कप्तान टेम्बा बावुमा (38) दूसरे सफल बल्लेबाज रहे। मेजबान टीम की ओर से उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।

Story first published: Sunday, October 13, 2019, 18:28 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+