दरअसल धोनी चोट के कारण इसी माह शुरू हो रहे एशिया कप टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं। धोनी की जगह अब विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे। एशिया कप 25 फरवरी से बांग्लादेश में खेला जाएगा। इस टूर्नमेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी।
गौरतलब है कि धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलते हुए बाईं बगल में खिंचाव की समस्या हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह पर टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। धोनी को बीसीसीआई ने 10 दिनों का आराम दिया है। वहीं विराट कोहली को कप्तानी दिए जाने पर धोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विराट की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्सन करेगी।