भारत की सफलता से चौंका पाकिस्तान, BCCI की नकल में अब ये कदम उठा रहा है PCB
नई दिल्ली। भारत को विदेशी पिचों पर मिली लगातार सफलता से ना केवल दुनिया अचंभित है बल्कि इस दौरान टीम इंडिया की प्रतिष्ठा में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारत को क्रिकेट में मिली बड़ी सफलताओं में हालांकि कोई बड़ा राज नहीं छुपा है क्योंकि भारत में क्रिकेट में सुधार को लेकर जमीनी स्तर पर शानदार काम किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी बानगी राहुल द्रविड़ की जूनियर स्तर और भारत ए स्तर पर मौजूदगी है। द्रविड़ इन दोनों ही जगहों पर बतौर मेंटर और कोच के तौर पर कामकाज देखते हैं।
द्रविड़ की निगरानी में तमाम नए युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए सही मार्गदर्शन पा रहे हैं और टीम इंडिया में अपनी जगह भी बना रहे हैं। भारत को क्रिकेट में मिली सफलता का डंका पड़ोसी पाकिस्तान में बजने लगा है। पाकिस्तान भी द्रविड़ की तर्ज पर अपने पूर्व कप्तान युनूस खान को अंडर-19 टीम का कोच बनाने की योजना बना रहा है। युनूस पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए थे और वे पाकिस्तान के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 10 हजार टेस्ट रन पूरे किए हैं।
यहीं नहीं युनूस ने भी इस पद के लिए दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि युनूस ने इसके लिए शर्त रखी है कि अगर उनको काम करने की पूरी आजादी दी जाएगी तो ही वह ये जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में भी शीर्ष स्तर के खिलाड़ी जैसे रिकी पोंटिंग और एलन बोर्डर भी अपनी रूट लेवल पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनको अच्छे नतीजे भी मिल रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान अपने अंडर 19 के कोच को लगातार बदलता रहता है जिसका असल खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
