नई दिल्ली। टीम इंडिया के नये हेड कोच की कमान भारत के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले को दी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बॉलर को ये जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं 16 साल बाद कोई भारतीय टीम इंडिया का कोच बना है। मालूम हो कि साल 1999-2000 में ऑलराउंडर कपिल देव कोच बने थे।