कैटरीना कैफ को डेट करना चाहते हैं युजवेंद्र चहल, जानिए खास बातें..
नई दिल्ली। इन दिनों एक युवा क्रिकेटर हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है और उसका नाम है युजवेंद्र चहल। आईपीएल 9 और उसके बाद जिम्बाब्वे वनडे सीरीज में जिस तरह से चहल ने बॉलिंग की है उसने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है।
जानिए किस यंग क्रिकेटर के अंकल बने क्रिस गेल और क्यों?
आरसीबी की टीम से खेलने वाले मिस्टर युजवेंद्र चहल दिल से बेहद सॉफ्ट और मस्त-मौला इंसान हैं। विराट कोहली के फैन और क्रिस गेल को अंकल कहने वाले चहल को फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ काफी पसंद हैं www.crictracker.com के मुताबिक चहल को अगर मौका मिले तो वो कैटरीना कैफ को डेट करना चाहेंगे, उन्हें कैटरीना कैफ की स्माइल काफी अपीलिंग लगती है।
जानिए सनी सर ने किसे कहा कि आईपीएल-9 का बेस्ट यंग प्लेयर
इसके अलावा भी चहल की कुछ और खास बातें हैं..जिन्हें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

हरियाणा
युजवेंद्र चहल का जन्म हरियाणा के जिंद जिले में 23 जुलाई 1990 में हुआ था।

वकालत
पेशे से चहल एक वकील भी हैं।

चेस
चहल ने अपने स्पोर्टस करियर की शुरुआत क्रिकेट नहीं बल्कि चेस से की थी और मात्र 7 साल की उम्र से उन्होंने चेस खेलना शुरू किया।

शतरंज के खिलाड़ी
चहल नें अंडर-12 की नेशनल किड्स चेस चैंपियनशीप भी जीती थी इसके अलावा ने अंडर 16 भी नेशनल चेस चैंपियनशीप का हिस्सा रह चुके हैं।

शतरंज और क्रिकेट
चहल भारत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो शतरंज और क्रिकेट दोनों में भारत के लिए खेल चुके हैं।

पूरा फोकस क्रिकेट पर
लेकिन चहल को जब चेस के लिए बढ़िया स्पान्सर नहीं मिला तो उनका पूरा फोकस क्रिकेट पर आ गया और नतीजा आज आपके सामने है।

मुंबई इंडियंस
आईपीएल में जब मुंबई इंडियंस ने चहल को दस लाख की बेस प्राइस पर खरीदा तो वहीं से उनकी किस्मत ने पलटा खाया और उनकी धांसू गेंदबाजी के काऱण मुंबई फाइनल में पहुंची ये बात साल 2011 की है।

आरसीबी के स्टार
साल 2014 में चहल को आरसीबी ने खरीदा और तब से वो आरसीबी के साथ हैं और चहल ने बतौर लेग स्पिनर हर किसी को अपना फैन बना लिया और आईपीएल 9 में जिस तरह से उन्होंने खेल दिखाया उसके बाद तो सेलेक्टर्स भी मजबूर हो गये उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने के लिए।

13 मैचों में 21 विकेट
2016 के IPL-9 में भी उन्होंने 13 मैचों में 21 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच
चहल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 6 विकेट झटके हैं। दूसरे मैच में वो मैन ऑफ द मैच भी रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications