For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काफी दिलचस्प है क्रिकेट में डेड-बॉल और लेग-बाई का नियम

लखनऊ। क्रिकेट के कई नियम ऐसे हैं जो क्रिकेट के चाहने वाले बखूबी जानते हैं। लेकिन क्रिकेट में ऐेसे भी कई नियम हैं जो कम ही लोग जानते हैं। कुछ ऐसा ही नियम है डेड बॉल और लेग बाई का नियम।

क्रिकेट के 6 ऐसे नियम जो आपको नहीं पता होंगे

क्या कभी आपने सोचा है कि बल्लेबाज को आउट क्यों नहीं दिया जाता है जब गेंद बल्लेबाज के पैट या किसी और जगह फंस जाती है। नियम 23 के अनुसार अगर गेंद पिच पर गिरे बिना सीधे बल्लेबाज के पैड या किसी और जगह फंस जाये तो उसे आउट नहीं दिया जा सकता है और इस गेंद को डेड बॉल करार दिया जाता है।

वहीं एक और ऐसा नियम है, अगर बल्लेबाज शॉट नहीं खेलता है और गेंद बल्लेबाज के शरीर से टकराकर गिरती है तो वह उस गेंद पर रन नहीं ले सकता है। लेकिन इसके लिए भी दो शर्ते हैं। पहली शर्त यह है कि अगर उसने बैट से गेंद को मारने की कोशिश नहीं की हो। और दूसरी शर्त यह है कि उसने गेंद से चोट खाने से बचने के लिए खुद को बचाने की कोशिश की हो।

इसका मतलब है कि बल्लेबाज उसी दशा में रन ले सकता है अगर उसने शॉट खेलने की कोशिश की हो या खुद को बचाने की कोशिश की हो। हालांकि यह नियम तभी लागू होता है जब गेंद शरीर से कहीं टकरायी हो। लेकिन अगर गेंद सीधी कीपर के पास जाये और उससे गेंद छूट जाये तो बतौर बाई बल्लेबाज रन ले सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+