अफरीदी ने छोड़ी कप्तानी, अब क्या करेगी अर्शी?
इस्लामाबाद/बेंगलुरु। भारत में आयोजित टी20 विश्वकप 2016 में पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद कप्तान शाहिद अफरीदी ने टी20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। पीसीबी को इस्तीफा सौंपने के साथ-साथ उन्होंने कहा कि वो टीम में खेलते रहना चाहते हैं।
पाकिस्तान की है यह खबर, भारत में होगा इसका असर! जी हां अब देखना होगा कि मॉडल अर्शी खान अफरीदी के इस कदम पर क्या करती हैं।
पहले खबर पाकिस्तान से
टेस्ट और एकदिवसीय मैचों को पहले ही अलविदा कह चुके शाहिद अफरीदी अपने बचेकुचे दिन टी20 में काट रहे थे। वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर पीसीबी ने उन्हें टी20 विश्वकप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कप्तान भी बनाया, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाये। विश्वकप में मिली करारी हार के तुरंत बाद अफरीदी ने कहा था कि वो कप्तानी के लिये फिट नहीं हैं।
Video- अर्शी ने अफरीदी के लिये कैमरे के सामने उतारे कपड़े
उसी से अंदाजा हो गया था कि वो बहुत जल्द इस्तीफा देंगे। और आज रविवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अफरीदी ने कहा कि भविष्य में पाकिस्तान टीम के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने के पूरे प्रयास करूंगा। मुझे उम्मीद है, मेरे फैन्स मुझसे निराश नहीं होंगे।
अब मॉडल अर्शी खान की बात
जब अफरीदी खेलने आया, तो अर्शी ने उन पर यूट्यूब के माध्यम से मोहब्बत के फूल बरसाये। जब वक्त कड़े मुकाबले का आया, तो अर्शी ने खुद को अफरीदी की गर्लफ्रेंड बताते हुए कह दिया कि वो अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। खैर यह महज झूठी बातें थीं, जो अर्शी ने फेमस होने के लिये कहीं।
दिलचस्प बात तो यह होगी, अगर अफरीदी के इस्तीफे की खबर सुनकर अर्शी एक और यूट्यूब वीडियो अपलोड कर दें। खैर यह कहना जल्दबाजी होगा कि अगर पीसीबी ने अफरीदी को टीम से ही अलविदा कह दिया, तो अर्शी के सारे पब्लिसिटी स्टंट धरे के धरे रह जायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
