For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC महिला व पुरुष टी20 वर्ल्डकप कार्यक्रम की घोषणा, ऑस्ट्रेलिया होगा होस्ट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को (30 जनवरी) 2020 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (पुरुष) और आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप की घोषणा कर दी है। पहली बार एक साथ होने वाले इस टी20 वर्ल्डकप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। जहां आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप 21 फरवरी से 8 मार्च तक एडिलेड, ब्रिस्बेन, कैनबरा, मेलबोर्न, पर्थ और सिडनी में खेला जाएगा।

तो वहीं आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप एडिलेड, ब्रिस्बेन, होबार्ट, जिलॉन्ग, मेलबोर्न, पर्थ और सिडनी में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा। हालांकि आईसीसी ने कहा है कि टी20 वर्ल्डकप का पूरा फिक्सचर जल्द ही अनाउंस किया जाएगा।

महिला सेमीफाइनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार खेले जाएंगे तो वहीं पुरुष सेमीफाइनल एससीजी (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड) और एडिलेड ओवल में खेला जाएंगे। हालांकि महिला एवं पुरुष दोनों टूर्नामेंट्स का फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जहां महिला वर्ल्डकप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी तो वहीं पुरुष टी20 वर्ल्डकप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, "मैं 2020 में आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में अपनी प्रतिबद्धता के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और सरकार के सभी भागीदारों को सभी स्तरों पर धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह से उन्होंने दोनों ईवेंट्स को एक साथ कराए जाने की महत्वाकांक्षा दिखाई है उससे मुझे उम्मीद है कि एक महिला खेल आयोजन में सबसे बड़ी उपस्थिति के लिए एक रिकॉर्ड बनाया जाएगा, यह खेल के लिए रोमांचक है।"

उन्होंने आगे कहा कि "ऑस्ट्रेलिया में विश्व स्तरीय स्टेडियमों में विश्व स्तरीय ईवेंट्स का कराने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है और हम जानते हैं कि हम सभी प्रतियोगी टीमों के लिए महान समर्थन प्रदान करने के लिए प्रशंसकों पर भरोसा कर सकते हैं।"

Story first published: Tuesday, January 30, 2018, 5:53 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+