ट्वेंटी-20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे (लीड-1)
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 5 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के अंतर्गत बुधवार को किंग्सटन ओवल मैदान पर जारी ग्रुप ए के एक मुकाबले में बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर की समाप्ति पर छह विकेट पर 82 रन बनाए हैं। माइकल हसी 16 और स्टीवन स्मिथ तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि 16 रन के स्कोर पर शेन वाटसन चार रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका 21 रन के स्कोर पर लगा जब डेविड वार्नर 16 रन बनाकर आउट हुए। तीसरा विकेट 37 रन के स्कोर पर गिरा जब ब्रेड हाडिन छह रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
इसके बाद 52 रन के कुल स्कोर पर माइकल क्लार्क 16 रन बनाकर आउट हुए। यह टीम के लिए चौथा झटका था। स्कोर में केवल पांच रन ही जुड़े थे कि डेविड हसी नौ रन बनाकर पेवेलियन चलते बने। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका 65 रन के स्कोर पर लगा जब कैमरून आठ रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश की तरफ से मशर्फे मोतर्जा और शाकिब अल हसन ने दो-दो व अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद अशरफुल ने एक-एक विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications