केरल। क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम से अब एक स्टेडियम बनने जा रहा है। इसके लिए केरल क्रिकेट एसोसिएशन तैयारी कर रहा है। केसीए के अध्यक्ष टीसी मैथ्यू ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने पवेलियन को सचिन तेंदुलकर के नाम से कर कर दिया गया था।
मैथ्यू ने कहा कि हमने अभी यह फैसला नहीं लिया है कि किस स्टेडियम को सचिन के नाम पर रखा जाए। हमने व्यानाड़ में एक नया क्रिकेट स्टेडियम खोला है जबकि एक और स्टेडियम भी पूरा होने की कगार पर है।
मैथ्यू ने कहा कि हम जल्द ही इस बात का फैसला ले लेंगे कि यही नहीं सचिन तेंदुलकर से भी इस बारे में सलाह ली जाएगी। व्यानाड में बने नये स्टेडियम में हाल ही में चार दिवसीय दो मैच भारत ए-दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेले गये थे।
क्या होता है बैकवॉटर एरिया..जहां चाहते हैं सचिन अपनों का महल?
मैथ्यू ने बताया कि केरल का यह मैदान बेहद ही खूबसूरत मैदान है। इसके तीन तरफ पहाड़ के नजारे हैं जोकि इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सचिन तेंदुलकर के संपर्क में हैं और हम एक और ऐसा मैदान बनाना चाहते हैं जहां क्रिकेट की बारीकियां सिखायी जाए।