Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

360 डिग्री बॉलिंग एक्शन विवाद में कूदे युवराज सिंह तो केविन पीटरसन ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच हाल ही में अंडर -23 सीके नायडू मैच के दौरान जो 360 डिग्री की गेंदबाजी हुई उससे मचा बवाल थमता नजर नही आ रहा है। शिव सिंह के युवा बायें हाथ के स्पिनर ने गेंद को छोड़ने से पहले पूरा शरीर ही घुमा दिया था। जाहिर है यह गेंद क्रिकेट जगत के हलकों में छा गई और यह मामला अब एक नए विवाद का रूप लेता जा रहा है।

हालांकि जब शिव सिंह ने यह गेंद करी तो तुरंत मैदानी अंपायर ने इसको डेड बॉल करार दे दिया था, लेकिन अब यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि यह बॉल सही थी या नहीं। लोगों ने एक दूसरे से पूछना भी शूरू कर दिया है कि इस तरह से गेंद करने का सही कहा जा सकता है या नहीं। शिव सिंह की बॉल को डेड करार देने के मामले में अब धमाकेदार भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह भी कूद गए हैं।

युवराज भी इस तरह से गेंदबाजी करने से हैरान हुए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों से सवाल किया कि यह इस तरह की गेंदबाजी सही है या नहीं। युवराज के इस सवाल पर इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरनसन ने भी जवाब देते हुए कहा कि ये 'पाई चकर' है। बता दें कि क्रिकेट में पाई चकर तब कहा जाता है जब गेंदबाज का अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण नहीं होता।

वहीं, इस सब घटनाओं हटकर शिव सिंह का कहना है कि क्रिकेट में जब बल्लेबाज कई तरह से बदलाव अपनी बल्लेबाजी में करते रहते हैं तो गेंदबाजों को भी विकेट लेने के लिए नए नए तौर तरीके आजमाते रहना चाहिए। इसी के चलते उन्होंने यह प्रयोग किया और अगर यह आईसीसी की नियम बुक के दायरे में आता है तो वे जरूर आगे भी इस तरह की गेंदबाजी करना जारी रखेंगे।

Story first published: Saturday, November 10, 2018, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+