ढाका। क्रिकेट के मैदान पर एकऔर बड़ा हादसा सामने आया है जहां बांग्लादेश के खिलाड़ी के सिर में गंभीर चोट आयी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांग्लादेश की टीम से एक टेस्ट और 17 वनडे मैच खेल चुके सुहरावादी सुवरो के सिर पर बाउंसर लगने से चोट आ गयी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया। सुहरावादी को उस वक्त चोट लगी जब वह ढाक प्रीमियर लीग में विक्टोरिया स्पोर्टस क्लब में खेल रहे थे।
ढाका प्रीमियर लीग में अबाहानी लिमिटेड के तेज गेंदबाज अहमद की बाउंसर गेंद सुहरावार के सिर पर लगी, हालांकि उन्होंने बाउंसर से खुद को बचाने की कोशिश की लेकि वह उनके गर्दन के निचले हिस्से में लगी। चोट लगने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। यहां गौर करने वाली बात है कि सुहरावार ने इस दौरान अधिकृत सुरक्षा मानकों वाला हेलमेट पहना हुआ था लेकिन बावजूद इसके उन्हें चोट लगी।