INDvsAUS: धवन ,कोहली और रायडू फेल ,दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच सिडनी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सामने 289 रन की चुनौती रखी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सकोंब (73) और उस्मान ख्वाजा (59) व शॉन मार्श (54) ने उपयोगी पारी खेली। इन बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 288 रन बनाए। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस 47* और ग्लेन मैक्सवेल 11* रन बनाकर नाबाद लौटे। 289 की चुनौती का सामना करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
भारती टीम के सलामी बल्लेबाजों सहित तीन विकेट सिर्फ 4 रन के स्कोर पर ही गिर गए। पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। शिखर धवन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए बेहरनडॉर्फ ने धवन को एलबीडब्ल्यू किया।
विराट कोहली के ऊपर दरोमदार था लेकिन वह भी असफल रहे। धवन के आउट होती ही तीन रन बनाकर विराट कोहली भी आउट हो गए और उन्हें रिचर्डसन ने अपना शिकार बनाया। कोहली के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा इसके बाद उनकी जगह अंबाती रायुडू ने भी उम्मीद पर पानी फेर दिया और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस दौरान भारत का स्कोर 4 रन पर तीन विकेट हो गया।
4 रन पर ही हो गया सारा खेल:
भारतीय टीम के 4 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर जाने से एक और अनचाहा रिकॉर्ड बन गया। कम रन पर शुरुआती तीन विकेट गंवाने के मामले में यह दूसरा मौका है। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एडिलेड में साल 2004 में 4 रन पर तीन विकेट गंवाए थे । इसके बाद मौजूदा मैच में भारत के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले भारत ने साल 2005 में 5 रन पर तीन विकेट गंवाया था यह मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।1983 में टर्नबिल वेल्स के मैदान पर भारत ने जिम्बाव्वे के खिलाफ 6 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
