IPL 2019: लगातार चाैथी हार से नहीं लिया सबक, कोहली ने मैच के बाद कह डाली यह बात
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू की आईपीएल(IPL) के 12वें सीजन में खस्ता हालत होती जा रही है। बेंगलुरू को सीजन के 13वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ विराट कोहली(Virat Kohli) की टीम को लगातार चाैथी हार का मिली, वहीं राजस्थान को पहली जीत। इस हार के बाद भी कोहली सबक लेते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। ना तो वह टीम में बदलाब कर रहे हैं और ना ही खिलाड़ियों को लताड़ लगा रहे हैं। हार पर बयान देते हुए कोहली ने कहा कि हमें 15-20 रन और बनाने चाहिए थे। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किन फ्लाॅप चलने वाले बल्लेबाजों को वापसी करने की जरूरत है।
कोहली ने कहा कि बेंगुलरू ने मुश्किल विकेट पर मात्र चार विकेट खोकर 158 रन बनाए, लेकिन राजस्थान ने एक बॉल पहले मैच को समाप्त कर दिया। कोहली ने नजदीकी हार पर बोलते हुए कहा कि आज हमने काफी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमने 15 से 20 रन कम बनाए। हमने सोचा था कि 160 रन का लक्ष्य टक्कर देने के लिए काफी होगा, लेकिन ओस गिरने की वजह से अगर हम स्कोर बार्ड पर 15 रन और लगाते तो राजस्थान को टक्कर दी जा सकती थी।
बेंगलुरू को कई बार विकेट लेने के माैके मिले, लेकिन वह गंवाते गए। कोहली ने कहा कि मैच में हमने कई गलतियां की हैं। आइपीएल जैसे टूर्नामेंट में अगर आप सही लय हासिल नहीं कर पाते, तो ऐसी गलतियां होती हैं। हमें अभी भी वापसी की उम्मीद है। 10 मैच अभी बाकी हैं। हम इनपर पूरी ध्यान लगाएंगे। टूर्नामेंट ज्यादा लंबा नहीं बचा है। अब हमें टीम में कुछ बदलाब करने की जरूरत है। टूर्नामेंट ज्यादा लंबा नहीं बचा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
