टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर ने लगाया महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप
नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी पर टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर ने मैच फिक्सिंग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम का पूरा ब्योरा
वर्ष 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार के पीछे की वजह मैच फिक्सिंग थी। यह दावा तत्कालीन टीम मैनेजर सुनील देव ने किया है।
सुनी देव ने दावा किया है कि धोनी ने वह मैच फिक्स किया था। उनका कहना है कि इस टेस्ट मैच में बारिश की वजह से पिच को देखते हुए मीटिंग में इस बात का फैसला किया गया था कि टॉस जीतने की स्थिति में पहले गेंदबाजी का फैसला लेने की बात कही गयी थी।
टीम मीटिंग में हुए फैसले से इतर धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद यह मैच टीम इंडिया तीसरे ही दिन एक पारी और 54 रन से हार गयी थी।
सुनील का कहना है कि धोनी के इस फैसले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफरी बॉयकॉट ने भी धोनी के फैसले पर आश्चर्य जताया था, उनको भी शक था कि यह मैच फिक्स है।
सुनील देव ने दावा किया है कि उन्होंने इस बाबत बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को पत्र भी लिखा था। उनका कहना है कि श्रीनिवासन चाहते थे कि मैं यह पत्र उनके सामने बैठक अपने हाथ से लिखूं ताकि यह पत्र लीक नहीं हो।
श्रीनिवासन पर आरोप लगाते हुए सुनील ने कहा कि आजतक उस पत्र पर कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने इस बात का खुलासा इसलिए पहले नहीं किया क्योंकि मेरी जान को खतरा था।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
