ICC Test Rankings: स्मिथ ने खत्म की कोहली की बादशाहत, बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज
नई दिल्ली: विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज टीम को चारों खाने चित्त करते हुए टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज में मात दे दी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने मेजबानों को 2-0 से मात देकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपना स्थान फिलहाल सबसे ऊपर कर लिया है। भारत को इस सीरीज से 120 अंक मिले हैं। लेकिन कोहली बल्लेबाजी की आईसीसी टेस्ट रैकिंग में अपना टॉप स्थान नहीं बचा पाए हैं। उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ ने टॉप पर कब्जा जमा लिया है।
इसी के साथ कोहली अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टीव स्मिथ ने जहां मौजूदा एशेज सीरीज में दो शतकों और एक अर्धशतक के साथ बैटिंग में कमाल दिखाया है तो वहीं कोहली के लिए कैरेबियाई टेस्ट सीरीज औसत ही रही है। कोहली ने इस सीरीज में 4 पारियां खेली और केवल 136 रन बनाए जिसमे उनका औसत 34 का ही रहा। जबकि स्टीव स्मिथ ने एशेज के पहले टेस्ट के दौरान दोनों पारियों में शतक लगाया और फिर दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी 92 रन बनाए। इसी मैच में उनको आर्चर की गेंद गर्दन में लगने के कारण रिटायर हर्ट लेना पड़ा था। जिसके बाद वे तीसरे मैच से भी बाहर रहे थे।
स्टीव स्मिथ दिसंबर 2015 से लगातार टॉप पर बने हुए थे। लेकिन अगस्त 2018 में कोहली ने उनके सिंहासन पर कब्जा जमा लिया था। ये वो समय था जब बॉल टेंपरिंग केस के चलते स्मिथ एक साल के बैन की सजा को भुगत रहे थे। कोहली ने तब ना केवल स्मिथ को नंबर एक से उतारा था बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वे करियर की सबसे ऊंचे रेटिंग पॉइंट्स पर भी पहुंचे थे। इसके बाद एशेज सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करके स्मिथ ने खुद को नंबर चार से टॉप पर पहुंचा दिया है। अब टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का औसत 63.2 पहुंच गया है।
अब स्मिथ की वापसी चौथे एशेज टेस्ट के लिए हो चुकी है और ओल्ड ट्रेफर्ड में 4 सितंबर से होने वाले मैच के लिए कंगारू टीम का हिस्सा होंगे। जबकि विराट कोहली के सामने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी की चुनौती होगी जिसके साथ भारत की टेस्ट 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
