Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेनमार्क ओपन: साइना ने 4 साल बाद यामागुची को हरा, क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वर्ल्ड नम्बर-10 खिलाड़ी साइना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी अकाने यामागुची हरा दिया। साइना ने वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची को केवल 36 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से मात देकर धमाकेदार अंदाज में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह जीत इसलिए भी खास रही कि साइना ने 4 साल बाद यामागुची को हराया। क्वार्टर फाइनल में अब साइना का मुकाबला जापान की साएना कावाकामी या फिर निजोमी ओकुहारा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

इससे पहले यामागुची ने साइना को इसी साल मलयेशिया ओपन और उबेर कप में मात दी थी। साइना ने आखिरी बार यामागुची के खिलाफ जीत 4 साल पहले नवंबर 2014 में दर्ज की थी। साइना ने राउंड-32 के मुकाबले में हांगकांग की चेयुंग नगान यी को 20-22, 21-17, 24-22 से हराया था। यह मुकाबला करीब एक घंटे 21 मिनट तक चला था।

Story first published: Thursday, October 18, 2018, 17:29 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+