
मैदान पर आकर धोनी को कहना चाहिये था अलविदा
इंजमाम ने धोनी के संन्यास को लेकर अपने यू-ट्यूब चैनल 'द मैच विनर' पर बात की और कहा कि उन्हें मैदान पर रहते हुए ही संन्यास का ऐलान करना चाहिये था।
उन्होंने कहा, 'धोनी के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं और वो उन्हें मैदान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि इतने बड़े कद के खिलाड़ी को घर बैठकर संन्यास का ऐलान नहीं करना चाहिए था, वो मैदान से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते थे। यही बात मैंने सचिन तेंदुलकर से कही थी कि धोनी भी ऐसा कर सकते थे। माही की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं और मैं उन्हें टीम इंडिया सबसे बेहतरीन कप्तान मानता हूं।'

धोनी के चलते स्टार बनें रैना-अश्विन
इंजमाम ने इस वीडियो में धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंंने कई युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ मौका दिया बल्कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का स्टार बनाया।
उन्होंने कहा,'धोनी ने हाल ही में उनके साथ संन्यास लेने वाले सुरेश रैना और भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को स्टार बनाया। उनके फैन्स काफी खुश होते अगर धोनी उनके सामने आकर मैदान पर संन्यास का ऐलान करते।'

धोनी जानते थे कैसे निकलवाना है बेस्ट
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने धोनी की कई खूबियां गिनाई और कहा कि वो जानते हैं कि कैसे शानदार खिलाड़ी बनाए जाते हैं। उनका खेल समझने का स्तर बहुत शानदार था इसलिए वो खिलाड़ी चुनते थे और फिर उनसे उनका बेस्ट निकलवाते थे।
गौरतलब है कि भले ही धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर थम गया हो लेकिन वो जल्द ही यूएई में होने वाले आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
