For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करने से इंजमाम ने किया इनकार, बोले टी-20 का स्कोर बोर्ड तीसरे टेस्ट से बेहतर

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से तीसरा टेस्ट मैच महज दो दिन के भीतर खत्म हुआ और भारत ने यह मैच 10 विकेटसे जीता उसके बाद से इस यहां की पिच को लेकर लगातार विवाद जारी है। इस विवाद में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिस तरह से तीसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पांच विकेट लिए थे उसके बाद इंजमाम ने इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी का श्रेय देने से इनकार करते हुए पिच की कड़ी आलोचना की है।

टेस्ट मैच को टेस्ट मैच की तरह होना चाहिए
तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन के भीतर 30 विकेट गिरे थे जिसमे से 28 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे। मैच में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और लोगों की तारीफ बटोरी थी। लेकिन यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इंजमाम ने दोनों ही खिलाड़ियों की तारीफ करने से इनकार कर दिया। इंजमाम ने कहा कि अगर जो रूट छह ओवर में पांच विकेट ले रहे हैं तो आप विकेट की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे में आखिर मैं क्यों अश्विन और पटेल की तारीफ करूं जब रूट 5/8 ले रहे हैं। टेस्ट मैच को टेस्ट मैच की तरह दिखना चाहिए।

टी-20 का स्कोर बोर्ड इस टेस्ट से अच्छा
तीसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने 70 रन देकर 11 विकेट हासिल किए थे जबकि अश्विन ने 74 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे और सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। लेकिन महज दो दिन के भीतर मैच खत्म होने के चलते विकेट को लेकर सवाल खड़ा करते हुए इंजमाम ने कहा कि अगर आप टी-20 मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो वो भी अहमदाबाद टेस्ट से बेहतर नजर आता है। आखिर यह किस तरह की विकेट थी कि मैच दो दिन भी नहीं चल सका। एक दिन में 17 विकेट गिर जाते हैं, आखिर हम क्या खेल रहे हैं, आपको घरेलू पिच का लाभ लेना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की पिच नहीं होनी चाहिए।

इस तरह की पिच नहीं होनी चाहिए
इंजमाम उल हक ने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता है और ना ही मुझे याद आता है कि आखिर कब टेस्ट मैच दो दिन के भीतर खत्म हो गया था। क्या सच में भारत ने इतना अच्छा खेला या फिर पिच का बर्ताव इस तरह का था, क्या टेस्ट मैच में इस तरह की पिच होनी चाहिए। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है, ऐसे में चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमें जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 10:58 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+