चौंकाने वाली सैलरी के साथ इंजमाम बनेंगे पाक के मुख्य चयनकर्ता
कराची। पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता बनने जा रहे हैं। इंजमाम इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कोच के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। लेकिन जो चौंकाने वाली बात सामने आयी है वह है इंजमाम की सैलरी।
सुरक्षा कारणों की वजह से पाक में खेलने से वेस्टइंडीज ने किया इनकार
पाक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंजमाम उल हक को हर महीने 8 लाख रुपए बतौर सैलरी दी जाएगी। लेकिन इससे पहले उन्हें बतौर अफगानिस्तान टीम के कोच के रूप में 1.2 मिलियन थी। ऐसे में इंजमाम को 4 लाख रुपए कम की सैलरी में पाक का मुख्य चयनकर्ता चुना जा रहा है।
पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने विज्ञप्ति में कहा है कि इंजमाम को अफगानिस्तान बोर्ड के कोच की भूमिका से छुट्टी मिलने के बाद मुख्य कोच नियुक्त किया जाएगा। इंजमाम को उनके अनुभव को देखते हुए मुख्य चयनकर्ता के तौर पर चुना जा रहा है। इंजमाम हमारे साथ इस बात के लिए राजी भी हो गये हैं। इंजमाम उल हक ने 120 टेस्ट मैच 398 वनडे मैच खेले हैं। मुख्य कोच के अतिरिक्त इंजमाम के पास पैनल के अन्य सदस्यो को चुनने की भी जिम्मेदारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
