GLvsSRH: गुजरात को 8 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंची हैदराबाद
प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना हैदराबाद के लिए बहुत जरूरी था। वहीं गुजरात ये मैच हारने से कोई खासा फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि वह पहले ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि सम्मान के लिए गुजरात ये मैच हर हाल में जीतना चाहती थी। यदि हैदराबाद मैच हारती तो उसकी उम्मीदें रविवार को होने वाले पुणे और पंजाब के बीच मुकाबले पर टिकी रहतीं। लेकिन अब जब हैदराबाद बड़े अंतर से मैच जीत गई है तो उसका प्ले-ऑफ का टिकट भी क्लियर हो गया है।
हेड-टू-हेडः-
इस सीजन में दोनों टीमें अभी तक एक बार आमने सामने आईं हैं जिसमें हैदराबाद ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी। कुल मिलाकर दोनों टीमें 4 बार आमने सामने आई हैं जिसमें 4 बार हैदराबाद ने गुजरात को पटखनी दी है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात लॉयंस 19.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। गुजरात ने 154 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया।
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने मात्र 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ हैदराबाद प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।
पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-
- 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटकने वाले सिराज मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- गुजरात को हराकर प्ले-ऑफ में पहुंची हैदराबाद
- हैदराबाद ने गुजपात को 8 विकेट से हराया।
- विजय शंकर ने 35 गेंदों में जड़ा पचासा, हैदराबाद जीत की ओर
- हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने अर्धशतक
- दो विकेट जल्दी खोने के बाद हैदराबाद की सधी हुई बैटिंग
- हैदराबाद का स्कोर 6 ओवर के बाद 47/2
- हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, हेनरीक्स आउट, प्रवीण कुमार ने लिया विकेेट
- हैदराबाद को लगा पहला झटका, धवन आउट, प्रवीण कुमार की गेंद पर फॉकनर ने लपका कैच
- 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद, धवन-वार्नर क्रीज पर
- गुजरात ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 155 रनों का लक्ष्य
- ऑल आउट हुई गुजरात, भुनेश्वर ने किया मुनाफ पटेल को बोल्ड
- गुजरात के 9 विकेट गिरे, प्रवीण कुमार को भुनेश्वर ने किया बोल्ड
- गुजरात का आठवां विकेट गिरा, अंकित सोनी आउट, एस कौल ने किया बोल्ड
- गुजरात का सातवां विकेट गिरा, सांगवान को सिराज ने किया आउट
- गुजरात का छठा विकेट गिरा, फॉकनर बने सिराज का शिकार
- गुजरात का पांचवा विकेट गिरा, फिंच को रशीद ने किया बोल्ड
- लड़खड़ाई गुजरात की पारी, दिनेश कार्तिक आउट, रशीद की गेंद पर हुड्डा ने लपका कैच
- गुजरात को लगा तीसरा झटका, कप्तान रैना आउट, सिराज की गेंद पर धवन ने लपका कैच
- गुजरात को लगा दूसरा झटका, इशान किशन आउट, सिराज नेे लिया विकेट, 40 गेंदों में बनाए 61 रन
- गुजरात को लगा पहला झटका, ड्वेन स्मिथ 54 रन बनाकर आउट, रशीद खान ने लिया विकेट
- किशन के बाद स्मिथ ने भी जड़ी पचासा
- इशान किशन ने 27 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, गुजरात की शानदार बैटिंग
- गुजरात का स्कोर 7 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
- गुजरात का स्कोर 3 ओवर के बाद 33/0
- गुजरात में बासिल थंपी और धवल कुलकर्णी की जगह प्रवीण कुमार और मुनाफ पटेल को टीम में शामिल किया गया।
- चोट के चलते युवराज सिंह मैच में नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया है।
- हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):- डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरीक्स, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, नमन ओझा (विकेट कीपर), भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, रशीद खान।
- गुजरात लॉयंस (प्लेइंग इलेवन):- ईशान किशन, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), एरोन फिंच, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, प्रदीप सांगवान, अंकित सोनी।
क्या आप जानते हैंः-
- गुजरात लायंस ने पहले बैटिंग करते हुए 13 मैचों में से केवल एक मैच जीत है। उनकी जीत का प्रसंटेज 7.69 रहा है।
- कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अब तक खेले गए सभी तीन आईपीएल मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की हैं।
- गुजरात लायंस एकमात्र टीम है जिसने आईपीएल 2017 में अब तक कोई भी नो-बॉल नहीं फेकी है।
- सनराइजर्स का इस सीजन में सभी टीमों से ज्यादा 38.92 का बल्लेबाजी औसत है। जबकि गुजरात का सबसे खराब 35.06 का गेंदबाजी औसत है।
- हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में तीन बार ड्वेन स्मिथ को आउट किया है और 39 गेंदों पर 38 रन ही खर्च किए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
