भावुक संगकारा को कप्तान कोहली ने दिया स्पेशल गिफ्ट
कोलंबो। आज श्रीलंका टीम के लिए और क्रिकेट को समझने वालों के लिए बेहद ही भावुक दिन है, आज विश्व के महान क्रिकेटरों में से एक कुमार संगकारा ने अपने 15 साल के बेहतरीन क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।
दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद जब कुमार संगकारा मैदान पर आये और अपनी फेयरवेल स्पीच को बोलना शुरू किया तो वहां अपने परिवार, प्रशंसकों और क्रिकेटरों के देखकर उनका गला भर आया और वो भावुक हो गये।
जुड़वा बच्चों के ही नहीं जुड़वा शतकों के भी पिता हैं संगकारा
हालांकि उन्होंने खुद को रोकने की कोशिश की लेकिन आंखों ने उनका साथ नहीं दिया और छलक गयीं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, माता-पिता, पत्नी, कॉलेज टीचर समेत कई दिग्गज क्रिकेटर, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथरीपाला और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी मौजूद थे।
फिलहाल संगकारा ने अपने आप को संभाला और क्रिकेट, श्रीलंका और अपने परिवार को अपना साथ देने के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
भावुक संगकारा को कप्तान कोहली ने दिया स्पेशल गिफ्ट
इस दौरान कप्तान विराट कोहली भी संगकारा के पास गये और उन्हें टीम इंडिया की ओर से इंडियन टीम की एक जर्सी भेंट की जिसमें दिग्गजों के सिग्नेचर थे। संगकारा की आंखें तो उस समय भरी थीं लेकिन जब कोहली ने उन्हें गले लगाया तो एक मधुर मुस्कान उनके चेहरे पर खिल गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
