For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तेंदुलकर पर बनने वाली फिल्म की मार्केटिंग करेगी IOS

नई दिल्ली। सचिन के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है कि उनके चहेते खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी वैश्विक विपणन यानी प्रचार का काम अब आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप करने जा रहा है।

मालूम हो कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी क्रिकेटर की लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता हैं '200 नॉटआउट' जिसका निर्देशन इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक एवं फिल्मकार जेम्स अस्र्काइन करेंगे, इस फिल्म को पूरी दुनिया में अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

तेंदुलकर पर बनने वाली फिल्म की मार्केटिंग करेगी IOS

200 नॉटआउट के संस्थापक रवि बागचंदका ने कहा, "इस परियोजना से आईओएस स्पोर्ट्स को जोड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारे लिए यह बेहद अहम परियोजना है और हमें पूरा विश्वास है कि खेल एवं मनोरंजन के क्षेत्र में आईओएस अपने अनुभव से हमें अहम फायदा पहुंचाएगी।"

इस फिल्म को पूरी दुनिया में अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज किया जाएगा

आईओएस स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरव तोमर ने कहा, "हमारे प्रयास को पहचान मिल रही है, जिस पर हमें गर्व है। तेंदुलकर के जीवन पर बनने वाली फिल्म के विपणन अधिकार हासिल कर हम बेहद रोमांचित हैं।" गौरतलब है कि मैरी कॉम पर बनी फिल्म का विपणन भी आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ने किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+