For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

237 रनों की बढ़त के साथ भारत मजबूत

By Staff
गॉल, 2 अगस्त: श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम ने 237 रनों की बढ़त हांसिल कर श्रीलंकाई खिलाडि़यों को अभी से संकट में डाल दिया है।

पहली पारी में श्रीलंका को 292 रनों बनाये। तब भारत 37 रनों की बढ़त पर था।तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी मेंचार विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया है। सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण मैदान पर टिके हुए हैं।

भारत की दूसरी पारी में भी सहवाग ने आक्रामक बल्‍लेबाजी की और शानदार 50 बनाये। वहीं गौतम गंभीर ने शानदार 74 रन ठोके। पहली पारी में नाबाद 201 रन बनाने वाले सहवाग ने एक बार फिर अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

गंभीर ने 149 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए। उन्‍हें अजंता मेंडिस ने बोल्ड किया। मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले द्रविड़ ने 92 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए।जबकि सचिन ने अपनी 42 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए।उन्‍हें चमिंडा वास ने पवेलियन भेजा।

इससे पहले, भारत ने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के छह तथा कप्तान अनिल कुंबले के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका की पहली पारी 292 रन पर समेट दी। श्रीलंका की ओर से कप्तान माहेला जयवर्धने ने सबसे अधिक 86 रन बनाए। जयवर्धने 188 गेंदों पर 10 चौके लगाए। इसके अलावा मलिंदा वर्णपुरा ने 66 और कुमार संगकारा ने 68 रनों का योगदान दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+