
9 सीजन में धोनी रहे कप्तान
अपने 10 साल के इतिहास में आईपीएल ने कई स्टार खिलाड़ियों को उनकी पहचान दिलाने में मदद की है, जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन आईपीएल में सीरीज को जीतना जहां खिलाड़ियों के योगदान पर निर्भर है तो एक बेहतर कप्तान के बिना इसे कर पाना लगभग नामुमकिन है। पिछले 9 सीजन में हमने कई सफल कप्तानों को आईपीएल में देखा जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आईए डालते हैं आईपीएल में 10 सफलतम कप्तानों की लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल में धोनी सबसे सफल कप्तान रहे हैं, उन्होंने चेन्नई व पुणे की टीम की 143 मैचों में कप्तानी की है। जिसमे से उन्हें 83 में जीत जबकि 59 में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी जीत का औसत 58.45 है। धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता औऱ 2015 तक हर बार प्ले ऑफ स्टेज में पहुंची। धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने दो बार चैंपियंस लीग को जीता है, जोकि एक रिकॉर्ड है।

गौतम गंभीर
गंभीर केकेआर की 2011 से कप्तानी कर रहे हैं, उनकी अगुवाई में टीम लगातार आगे बढ़ रही है और टीम ने 2012-2012 में दो आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। गंभीर ने आईपीएल में अभी तक कुल 34 अर्धशतक लगाए हैं जोकि डेविड वार्नर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कुल 112 मैचों में टीम की अगुवाई करने वाले गंभीर ने 65 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 34 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनका जीत का औसत 58.48 है।

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा भी अपनी टीम को 2 बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं। 2013 में टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा ने 63 मैचों में टीम की कप्तानी की और 38 में उन्हें जीत हासिल हुई जबकि 25 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, उनका जीत का औसत 60.31 है।

विराट कोहली
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 2011 से टीम की कमान संभाल रहे हैं और उन्होंने बतौर कप्तान टीम के लिए खूब रन बटोरे हैं। कोहली ने आरसीबी की कुल 75 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से टीम को 37 में जीत जबकि 33 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच टाई रहे हैं। कोहली का जीत का औसत 52.77 है।

एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स और पंजाब की टीम की कप्तानी की है। 2008 से 2013 के बीच गिलक्रिस्ट ने कुल 74 मैंचों में कप्तानी की और 35 में जीत दर्ज की और 39 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनका जीत का औसत 47.29 है।

शेन वार्न
शेन वार्न ने राजस्थान रॉयल्स की 2008 से 2011 के बीच कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने कुल 55 मैच खेले, जिसमें से उन्हें 30 मैच में जीत हासिल हुई जबकि 24 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच टाई रहा। उनका जीत का औसत 55.45 है।

डेविड वार्नर
वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं और उन्होंने पिछली बार टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हैदराबाद की कुल 39 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्हें 22 में जीत जबकि 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनका जीत का औसत 56.41 है।

वीरेंद्र सहवाग
दिल्ली डेयर डेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बतौर कप्तान खेल चुके हैं। 2008 से 2015 के बीच उन्होंने बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी निभाई औऱ इस दौरान उन्हो्ने कुल 53 मैच खेले, जिसमें से 29 में उन्हें जीत मिली और 24 में हार का सामना करना पड़ा। सहवाग का जीत का औसत 53.77 है।

सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की कमान 2008 से 2011 के बीच संभाली और इस दौरान उन्होंने कुल 51 मैच खेले, जिसमें से 30 में टीम को जीत मिली और 21 में हार का सामना करना पड़ा। तेंदुलकर का जीत का औसत 58.82 रहा है।

राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ 2008 से 2011 के बीच टीम आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे और इस दौरान उन्होंने कुल 48 मैच खेले। जिसमें से 22 में उन्हें जीत हासिल हुई औऱ 26 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का औसत 45.83 फीसदी रहा।


Click it and Unblock the Notifications