For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल 2017: चोट लगे धोनी को तो दर्द साक्षी को होता है...गजब है ये प्रेम-कहानी

मिजाज से बेहद शांत धोनी की पत्नी साक्षी के पास हर उस व्यक्ति के लिए मुंहतोड़ जवाब होता है जो उनके पति को कुछ कहता है।

बैंगलुरू। कहते हैं ना पति-पत्नी साए की तरह होते हैं, एक को चोट लगे तो दूसरे को दर्द होना चाहिए और जब इस रिश्ते में प्रेम की चाशनी मिल जाए तो इससे खूबसूरत रिश्ता पूरी दुनिया में नहीं हो सकता है।

कुछ ऐसा ही प्यारा सा रिश्ता है महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत का, मिजाज से बेहद शांत धोनी की पत्नी साक्षी के पास हर उस व्यक्ति के लिए मुंहतोड़ जवाब होता है जो उनके पति को कुछ कहता है।

साक्षी ने बिना कहे ही सबकी क्लास ले ली

साक्षी ने बिना कहे ही सबकी क्लास ले ली

अब चाहे आधार कार्ड को लेकर पर्सनल जानकारी लीक होने की बात हो या फिर पुणे टीम के मालिक की ओर से धोनी कि खिल्ली उड़ाने का मसला, हर जगह धोनी चुप रहे लेकिन साक्षी ने बिना कहे ही सबकी क्लास ले ली। जो उनकी अपने पति के प्रति मोहब्बत को पूरी तरह से उजागर कर देता है।

धोनी के दिल की बात कोई नहीं समझ सकता

धोनी के दिल की बात कोई नहीं समझ सकता

महेन्द्र सिंह धोनी के दिल की बात कोई नहीं समझ सकता इसलिए आज तक लोग अंजान है कि इस दिल की धड़कन साक्षी रावत कैसे बन गईं। कुछ लोगों का कहना है कि साक्षी और धोनी बचपन के साथी हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

धोनी को साक्षी काफी पसंद थी

धोनी को साक्षी काफी पसंद थी

धोनी और साक्षी शादी से पहले फैमिली फ्रेंडस थे और मिलते-जुलते थे लेकिन इस बात को धोनी ने मीडिया से छुपा कर रखा। एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने बताया था कि उन्हें साक्षी काफी पसंद थी, उनका बातें, उनकी सोच सब कुछ काफी प्रभावी था और इसलिए उन्होंने साक्षी को एक ट्रीप के दौरान ही अपनी दिल की बात कह दी थी।

I Love You नहीं कहा

I Love You नहीं कहा

एक साक्षात्कार के दौरान धोनी ने बताया था कि वो साक्षी और अपने दोस्तों के साथ शादी से पहले आस्ट्रेलिया छुट्टियां बिताने गये थे।इस ट्रिप के दौरान ही साक्षी से धोनी ने सीधे ही कहा कि वील यू मैरी मी, उन्होंने साक्षी को आईलवयू नहीं बोला बल्कि शादी के लिए पूछा।

साल 2010 में की शादी

साल 2010 में की शादी

धोनी ने साक्षी से साल 2010 में शादी की और इस बात का खुलासा शादी के कुछ दिनों पहले ही हुआ जिससे की उन लाखों लड़कियों का दिल टूट गया जिनके दिल माही के लिए धड़कते थे।

इश्क हो तो ऐसा..

इश्क हो तो ऐसा..

आज धोनी और साक्षी एक-दूसरे के साथ बिल्कुल साये की तरह रहते हैं और परफेक्ट कपल के नाम से नवाजे जाते हैं। दोनों के प्यार को मुक्कमल तस्वीर तब मिली जब साल 2015 फरवरी में दोनों के आंगन में जीवा नाम का फूल खिला। सही में शांत और शिद्दत से निभाया गया ये इश्क वाकई में दूसरों के लिए मिसाल है।

 आईपीएल 2017: फिर याद आई युवराज-किम की प्रेम-कहानी, क्यों?

आईपीएल 2017: फिर याद आई युवराज-किम की प्रेम-कहानी, क्यों?

इन दिनों रूपहले पर्दे से गायब हो चुकी अभिनेत्री किम शर्मा फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनका निजी जीवन...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+