जब ताहिर के बेटे संग जमीन पर बैठ गए धोनी, कसम से दिल जीत लिया

पुणे। कहते हैं ना, धोनी का हर अंदाज काफी निराला है, भले ही जनाब मुंह से कुछ ना कहें लेकिन अक्सर वो अपने कामों से लोगों को चौंका जरूर देते हैं, इस बार भी उन्होंने अपनी एक प्यारी सी हरकत से अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है।

ताहिर के बेटे के साथ खेलने के लिए जमीन पर बैठ गए

ताहिर के बेटे के साथ खेलने के लिए जमीन पर बैठ गए

दरअसल पुणे एयरपोर्ट पर धोनी अपनी टीम से खेल रहे साउथ अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर के बेटे के साथ खेलने के लिए जमीन पर बैठ गए। धोनी को यूं बच्चे के संग बच्चा बनते देख हर कोई हैरान रह गया। इतना बड़ा खिलाड़ी एक बच्चे के लिए बच्चा बन गया वो भी दूसरे देश के प्लेयर के बेटे के लिए, ये आपने आप में बहुत बड़ी बात है, जो ये सबक देती है कि प्यार की कोई सीमाएं नहीं होती।

ताहिर अपने बेटे गिबरान के साथ खेलने लगे...

ये सब तब हुआ जब पुणे एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने पर ताहिर अपने बेटे गिबरान के साथ खेलने लगे, ये देख धोनी से रहा नहीं गया और वे भी जमीन पर बैठकर उनके साथ खेलने लगे।

धोनी.. बड़े दिल वाले

धोनी.. बड़े दिल वाले

धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और चर्चित टॉपिक्स में से एक है। धोनी की इस तस्वीर पर काफी लोगों के एक ही मत है कि धोनी वाकई में केवल खिलाड़ी बड़े नहीं हैं बल्कि वो दिल से भी काफी बड़े इंसान हैं।

जीवा संग सोशल मीडिया पर चर्चित

जीवा संग सोशल मीडिया पर चर्चित

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी बच्चे संग बच्चा बने हैं, वो बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। वो अक्सर अपनी बेबी डार्लिंग संग मस्ती करते देखे जाते हैं, उनके कई वीडियो जीवा संग सोशल मीडिया पर चर्चित रहे हैं। वो अक्सर कहते हैं बच्चे बहुत प्यारे होते हैं इसलिए मुझे उनकी कंपनी बहुत अच्छी लगती है।

 इमरान ताहिर खुद धोनी के बहुत बड़े फैन

इमरान ताहिर खुद धोनी के बहुत बड़े फैन

आपको बता दें कि इमरान ताहिर खुद धोनी के बहुत बड़े फैन हैं, हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि धोनी के साथ एक टीम में खेलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मालूम हो कि धोनी और ताहिर दोनों राईसिंग पुणे सुपरजाइंटस के सदस्य हैं।

Story first published: Thursday, May 4, 2017, 13:32 [IST]
Other articles published on May 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+